नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के अनिवासी भारतीय प्रकोष्ठ (एनआरआइ सेल) को 2019 से 2022 के बीच मिली शिकायतों में से लगभग 75 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जाना अभी शेष है। यह जानकारी अपने एक रिपोर्ट में संसदीय समिति ने दी है।
महिला सशक्तीकरण पर संसदीय समिति की ‘एनसीडब्ल्य और राज्य महिला आयोगों के कामकाजूÓ पर रिपोर्ट गुरुवार को लोकसभा में पेश की गई। रिपोर्ट के अनुसार, एनसीडब्ल्यू के एनआरआई सेल को 2019 से 2022 तक महिलाओं से कुल 2,056 शिकायतें मिलीं। इनमें से 1,554 शिकायतों का समाधान लंबित है।
संसदीय समिति ने सिफारिश की कि एनसीडब्ल्यू को स्थानीय पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से मामलों को तेजी से हल करने और एनआरआई पतियों के द्वारा उत्पीडि़त, धोखाधड़ी की शिकार और परित्यक्त महिलाओं को राहत प्रदान करने के तरीके और साधन खोजने चाहिए।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8