Homeसमसामयिकमहासंयोग: इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ

महासंयोग: इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ

इस साल 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महापर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। आम तौर पर अलग-अलग दिनों में आने वाले ये दोनों प्रमुख त्यौहार तिथियों के फेर के कारण इस बार एक साथ आ रहे हैं।

    ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 14 सितंबर को सूर्योदय के समय भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जो सुबह 07:06 बजे तक ही है। इसके तुरंत बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। शास्त्रों में उदया तिथि की सर्वोपरि मान्यता होने के कारण हरतालिका तीज का निर्जला व्रत सोमवार को ही रखा जाएगा। वहीं, मध्याह्न काल (दोपहर) में चतुर्थी तिथि मौजूद रहने से इसी दिन भगवान् गणेश का जन्मोत्सव और प्रतिमा स्थापना (गणेश चतुर्थी) भी होगी।  

   धर्मशास्त्रियों का मानना है कि यदि हरतालिका तीज, चतुर्थी के साथ आती है, तो इसे सामान्य से अधिक फलदायी माना जाता है। यह तृतीया युक्त चतुर्थी का संयोग सुख-सौभाग्य, परिवार की समृद्धि और पति की दीघार्यु के लिए विशेष फल देने वाला है

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News