उज्जैन। महाशिवरात्रि की शाम ज्योतिर्लिंग ‘महाकाल की नगरी उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगा उठी। ये दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे शाम ढलते ही प्रज्ज्वलित किए गए।
गौरतलब है कि गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में इतनी बड़ी संख्या में दीये एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाने का विश्व रिकार्ड कायम हुआ। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे। इसके बाद हूटर बजते ही सभी दीपक प्रज्ज्वलित कर दिए गए। इसके बाद कीर्तिमान के लिए दीपों की गिनती की गई। इसके लिए घाटों की बिजली बंद कर दी गई थी।
इस अविस्मरणीय पल के साक्षी देशभर से जुटे लाखों लोग बने।




























Views Today : 17
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9297
Total views : 109770
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165