नासिक। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों से लगभग 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति ज़ब्त की। रेड में इनके यहां से 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ रुपए के हीरे और मोती मिले।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर दिनांक 01 से 07 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी गुरुवार को पत्रकारों को दी गई।
छापामार कार्यवाही में आयकर विभाग के 260 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जो 120 से अधिक गाडिय़ों में आए थे। इस ऑपरेशन को एक ही समय में पांच अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका जताई थी।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165