उज्जैन। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान् श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि सभी शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि 22 तारीख हम सभी के लिए एक अलग प्रकार की तारीख है, इसी दिन अयोध्या में भगवान् श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी जनभावनाओं के साथ है। ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि 22 तारीख को ड्राई डे रहेगा। अर्थात् हमारी तमाम प्रकार की मदिरा की दुकानें, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। सभी प्रकार के मादक पदार्थों की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40