भोपाल। मौसम केंद्र ने मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा और सीहोर समेत कई जिलों में आगामी दिनों के लिए अतिबारिश का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में तेज बारिश के कारण स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित की गई है और वीआईपी रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 204
Views Last 30 days : 676
Views This Year : 9237
Total views : 109710
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8