विश्व मधुमेह जागृति दिवस 27 जून को मनाया जाता है। आप तेज चलेंगे तो मधुमेह पीछे छूट जाएगा। अगर आप चलना यानी तेज टहलना छोड़ दिए, तो मधुमेह आगे बढ़ जाएगा। ऐसे में हरहाल में सभी को व्यायाम एवं संयमित भोजन का फामूर्ला अपनाना पड़ेगा। मधुमेह रोगियों के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट तक तेज कदमों से जॉगिंग बहुत लाभकारी होता है।
वहीं गर्भवती महिलाओं को हरहाल में अपना वजन नियंत्रित रखना चाहिए। वरना उन्हें भी शुगर की समस्या हो सकती है। चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के चिकित्सक बताते हैं कि मधुमेह होने से बचना ही इसका सबसे अच्छा उपचार है। अन्यथा यह बीमारी अविरल निर्बाध रूप से बढ़ती रहती है। डायबिटीज रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 27 जून को ‘मधुमेह जागृति दिवस’ मनाया जाता है। मधुमेह अनुवांशिक कारणों के आलावा अनियमित जीवन शैली, तनाव, शरीरिक व्यायाम का ना होना, इस बीमारी का मुख्य कारण है। मधुमेह रोगियों की संख्या का तेजी से बढ़ना चिंता का विषय बन चुका है।
चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू स्थित इंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म विभाग के प्रो. एनके अग्रवाल बताते हैं कि मधुमेह पचन संबंधित बीमारी है, जिसमें शुगर न पचने से ब्लड में शुगर ज़्यादा होजाती है और मरीज को उसके द्वारा साइड इफेक्ट्स आते हैं। शुगर मूलत: चार प्रकार की पाई गयी है। इसमें ज़्यादातर लोगों में टाइप दो पाई गयी है। अन्य, जैसे टाइप एक और गर्भावस्था-जनित मधुमेह कम संख्या में देखी गई है। ये सभी प्रकार की मधुमेह की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ रही है और हमारा देश विश्व में सर्वाधिक मधुमेह रोगी वाले देशों में चीन के बाद द्वितीय क्रम में है। मधुमेह होने से बचना ही इसका सबसे अच्छा उपचार है। अन्यथा यह अविरल निर्बाध रूप से बढ़ती रहती है।
भोजन में परहेज ज़रूरी
मधुमेह कुछ लोगों में शुरूआती स्थिति में होता है और ऐसा ही कई साल बना रहता है। इन लोगों को व्यायाम करने के साथ भोजन में परहेज से सबसे ज़्यादा लाभ मिलेगा। जिनकी शुगर ज्यादा बढ़ी हो तो उनको खाने के परहेज और कसरत के साथ-साथ दवाइयां भी देनी पड़ती है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 851
Views This Year : 3345
Total views : 103818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139