कलकत्ता। अमेरिका ने गुरुवार को मणिपुर में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर की है। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अगर भारत मदद मांगता है तो हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ये भारत का आंतरिक मसला है, हम जल्द से जल्द शांति की उम्मीद करते हैं। वहां के हालातों पर हमें कोई रणनीतिक चिंता नहीं है, हमें लोगों की चिंता है।
विदित हो कि कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने उनसे मणिपुर पर सवाल पूछा था। इसके जवाब में गार्सेटी ने ये बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के बच्चों और वहां मर रहे लोगों पर चिंता जाहिर करने के लिए किसी का भारतीय होना ही जरूरी नहीं है।
गार्सेटी ने ये भी कहा है कि भारत के नॉर्थ-ईस्ट में पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की हुई है। शांति किसी भी इलाके के लिए काफी बेहतर चीजें लाती है। अगर मणिपुर में हिंसा खत्म होती है और शांति स्थापित होती है तो हम वहां निवेश करेंगे।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40