सागर। मंगलवार की रात आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। बिजली बंद होने का कारण एक साथ तीन केवी स्टेशनों पर फाल्ट आ जाना बताया गया है।
दरअसल, बिजली कंपनी के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर थे। बिजली कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा उपभोक्तओं को बिजली आापूर्ति में बाधा के रूप में भुगतना पड़ा है।
बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक यह फाल्ट असामाजिक तत्त्वों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की वजह से आए, जबकि कंपनी से जुड़े कतिपय लोगों का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के कुछ सिरफिरे साथियों ने बिजली सप्लाई में बाधा पहुंचाने के इरादे से कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की। हालांकि कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष ने इससे इंकार करते हुए इसे आंदोलन को कमज़ोर करने की साजिश बताया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40