दमोह। दमोह जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान, भीषण गर्मी और गर्म हवाओं (लू) के प्रकोप को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने एक विशेष आदेश जारी करते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और नवोदय स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया है।
नए आदेश के मुताबिक, अब जिले की सभी कक्षाएं सुबह की पाली में संचालित की जाएंगी और दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से बच्चों की छुट्टी करनी होगी। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।




























Views Today : 231
Views Last 7 days : 887
Views Last 30 days : 1537
Views This Year : 10527
Total views : 111000
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8