नई दिल्ली। विश्व बैंक, आईएमएफ व कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि वर्ष 2024 में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी बना रहेगा। इस वर्ष भारत की आर्थिक विकास दर 6.2 फीसदी रहेगी, जो वर्ष 2023 की अनुमानित विकास दर 6.3 फीसदी से कम रहेगा। भारत की विकास दर को लेकर संयुक्त राष्ट्र बेहद उत्साहित है।
भारत की आर्थिक विकास दर तेज होने के पीछे घरेलू मांग व सेवा सेक्टर का बढिय़ा प्रदर्शन होना बड़ी वजह है। संयुक्त राष्ट्र की सालाना रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई है। इसमें यह माना गया है कि महंगाई को काबू में करने के जो तरीके यहां की सरकार व आरबीआई उठा रहे हैं उसका असर दिख रहा है।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139