नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शक्रवार को कहा कि इस समय दुनिया एक निर्णायक दौर में है और बदलाव का रुख मज़बूती के साथ भारत के पक्ष में है। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ग्लोबल साउथ में भारत का उभरना अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक महत्त्वपूर्ण बिंदु है।
वायुसेना प्रमुख ‘वैश्विक दक्षिण चुनौतियां और अवसरÓ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया। ग्लोबल साउथ या वैश्विक दक्षिण से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि समृद्ध ऐतिहासिक परिदृश्य के साथ देश के औपनिवेशिक छाया से निकलने और एक प्रमुख वैश्विक केंद्रबिंदु के रूप में उभरने से कई चुनौतियां और अवसर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर संबद्धता से आकार लेने वाले भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए जटिल गतिशीलता को समझना महत्त्वपूर्ण है। सेंटर फार एयर पावर स्टडीज ने 20वीं सुब्रतो मुखर्जी संगोष्ठी का आयोजन किया था।





























Views Today : 39
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 1584
Views This Year : 10587
Total views : 111060
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8