नई दिल्ली। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक,भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज़ 6.5 प्रतिशत की तुलना में काफी अधिक है। इस प्रदर्शन से अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों में उत्साह है और वे इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की मज़बूती का प्रमाण मान रहे हैं।
सीआईआई के वरिष्ठ समिति सदस्य और एमएसएमई काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अशोक सहगल ने इसे बेहद सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि 7.8 प्रतिशत की यह वृद्धि दो मुख्य कारणों से हुई है। पहला, वैश्विक स्तर पर टैरिफ लागू होने की आशंका के चलते निर्यातकों ने समय से पहले निर्यात गतिविधियां बढ़ा दीं। दूसरा, खासकर उन क्षेत्रों में जो टैरिफ से सबसे ज़्यादा प्रभावित थे। सहगल ने बताया कि निर्यात में बढ़ोतरी ने अर्थव्यवस्था को मज़बूती दी है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139