राष्ट्र के हितों के प्रति समर्पित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने भाजपा के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का समर्थन करते हुए कहा है कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।
आपने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि लोगों के हृदय में राष्ट्रीयध्वज के सम्मान और देशप्रेम की भावना को अटूट बनाए रखने के लिए यह यात्रा निकाली गई है, जिसका सभी को स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल, जो इस यात्रा को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं, प्रतीत होता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना नाममात्र को भी नहीं है, वे केवल हर अवसर को भुनाना जानते हैं।
शक्तिस्वरूपा बहन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा है कि देश की आन-बान-शान, राष्ट्रीयध्वज तिरंगा के सम्मान में तिरंगा यात्रा में अवश्य शामिल हों।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165