नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों में झड़प होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ के कई सैनिक जख्मी हैं। जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में गलवान की घटना के बाद से भारतीय और चीनी सैनिक 09 दिसंबर की सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भिड़ गए। दोनों तरफ के सैनिकों ने एक-दूसरे को लाठी और डंडों से पीटा।
अरुणाचल प्रदेश में झड़प 09 दिसंबर 2022 की सुबह लगभग 03 बजे पूर्वी तवांग में यांग्त्से के पास हुई थी। सैन्य सूत्रों के अनुसार, रु्रष्ट का यह हिस्सा दोनों पक्षों के बीच विवादित क्षेत्रों में से एक है। रु्रष्ट के पास एक नाले के दोनों ओर भारतीय और चीनी सैनिक तैनात हैं, लेकिन उस रात लगभग 300 चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में आ गए।
कई घंटे चलीं लाठियां और डंडे
सीमा उल्लंघन के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी गयी थी। अचानक संतरी पर हमला होने की आवाज़ सुनकर लगभग 70-80 भारतीय सैनिक घुसपैठियों को पीछे धकेलने के लिए रात के अंधेरे में तेजी से जुट गए। सूत्रों के मुताबिक झड़प के दौरान कई घंटे लाठियां और डंडे चलीं।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस फेस ऑफ में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष तुरंत ही विवादित क्षेत्र से हट गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारतीय कमांडर ने सुरक्षा और शांति बहाल करने के लिए और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए समकक्ष चीनी अधिकारियों के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40