पन्ना। पन्ना जि़ले म एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा की दो महिला नेताओं में विवाद हो गया। कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने मोर्चा की जि़ला उपाध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। घटना 22 दिसंबर की है, लेकिन इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना के तलैया फील्ड में 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया। इसका समापन 22 दिसंबर को हुआ। इसमें वीडी शर्मा के साथ प्रदेश के 6 मंत्री और भाजपा के कई नेता पहुंचे। यहाँ वीडी शर्मा के जाने के करीब 10 मिनट बाद मंच पर महिला मोर्चा की 12 से ज़्यादा पदाधिकारी बैठी थीं।
इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य व पन्ना के वार्ड 22 से पूर्व पार्षद चंद्रप्रभा तिवारी, जि़ला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम चौबे के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दोनों महिला नेताओं में कुछ देर कहासुनी हुई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि चंद्रप्रभा तिवारी ने हज़ारों दर्शकों के सामने नीलम चौबे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहाँ मौज़ूद चंद्रप्रभा तिवारी के पति ने बीच-बचाव किया।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7