ब्रह्मांड के रहस्यों में से एक है, ब्लैक होल। हाल ही में नासा के दो शक्तिशाली टेलीस्कोप— हबल स्पेस टेलीस्कोप और चंद्रा एक्स-रे आॅब्जर्वेटरी ने एक अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटना को कैद किया है। इन टेलीस्कोप्स ने एक ब्लैक होल को एक तारे को निगलते हुए देखा और उसकी तस्वीरें साझा कीं। ब्लैक होल आखिर करता क्या है? ब्लैक होल अंतरिक्ष में मौजूद एक ऐसा क्षेत्र होता है, जिसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति इतनी जबरदस्त होती है कि प्रकाश तक वहां से बाहर नहीं निकल सकता। यही कारण है कि हम ब्लैक होल को सीधे नहीं देख सकते, लेकिन जब कोई तारा इसके करीब आता है, तो यह उसको जबरदस्ती खींचने लगता है।
खगोलीय दुर्लभ नज़ारा
जब कोई तारा ब्लैक होल के बहुत पास आ जाता है, तो उसकी बाहरी परतें ब्लैक होल की शक्ति के कारण टुकड़ों में बिखरने लगती हैं। इससे तारे की गैस और धूल ब्लैक होल के चारों ओर एक चमकदार डिस्क बना देती है। वैज्ञानिकों को उमीद है कि इस प्रक्रिया के जरिए हम ब्लैक होल व तारों के जीवन चक्र को और बेहतर समझ पाएंगे।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139