दमोह। दिनांक 20 अगस्त 2023 को ग्राम-बिलगवा, ब्लॉक-पटेरा, जि़ला-दमोह में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी ने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व हटा विधानसभा क्षेत्र 57 की पार्टी प्रत्याशी ओमवती अठिया जी, पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव जी और पार्टी के अन्य सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर शक्तिस्वरूपा बहन का स्वागत किया।
उद्घाटन अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ”सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में पिछले कई वर्षों से भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता डोर-टु-डोर जाकर लोगों को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् बना रहे हैं, धर्मवान, कर्मवान और चेतनावान् बना रहे हैं। एक ओर संगठन के कार्यकर्ता समाज को नशामुक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं, तो दूसरी और सरकारें नशा परोसने का कार्य कर रही हैं। आज राजनीति में बदलाव की ज़रूरत है, क्योंकि जहाँ देखो वहाँ अनीति-अन्याय-अधर्म का बाज़ार गर्म है। इसीलिए परम पूज्य गुरुवरश्री को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन तीसरी धारा के रूप में करना पड़ा। गुरुवरश्री ने कहा है कि इस तीसरी धारा के माध्यम से ही समाज में व्याप्त अनीति-अन्याय-अधर्म को दूर करके नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् समाज का निर्माण किया जा सकता है।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 653
Views This Year : 8342
Total views : 108815
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250