बालाघाट। हर माह की भांति फरवरी माह में भी द्वितीय रविवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट में महाआरतीक्रम सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति मेंं सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में कु. बरखा बिल्होरे जी और मयंक श्रीवास जी ने ‘माँ -गुरुवर के जयकारे लगवाये।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला शाखा की जि़लाध्यक्ष श्रीमती नीमा ठाकरे जी ने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर में ‘माँÓ की ज्योति प्रज्ज्वलित करने का कार्य किया जा रहा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला प्रवक्ता कैलाश सोनी जी ने कहा है कि राजनीति क्षेत्र में सुधार की बहुत आवश्यकता है। तूपेश ठाकरे जी ने कहा कि आज समाज में चारोंओर अनीति-अन्याय-अधर्म व्याप्त है और इस कलिकाल के भयावह वातावरण को केवल भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा के क्रियान्वयन से ही समाप्त किया जा सकता है। श्रीमती प्रियंका भंडारकर जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर बानेवार जी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 647
Views This Year : 9289
Total views : 109762
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.165