रनेह, दमोह। रनेह-हटा मार्ग पर दो बाइक भिड़ गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल हटा में चिकित्सा हेतु भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रेश पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी-रनेह अपने चचेरे भाई दामोदर पुत्र परम विश्वकर्मा के साथ हटा से रनेह की ओर आ रहे थे।
तभी, सामने की तरफ से गाड़ी क्रमांक एमपी 34, एमएन/3928 से उत्सव, आलोक और राजकुमार आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत हो गई। उसी समय रमपुरा सरपंच प्रतिनिधि मनीष चौबे हटा आ रहे थे, जिन्होंने एक बाइक पर सवार दो घायलों को अपने चार पहिया वाहन से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने चंद्रेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दामोदर का इलाज जारी है।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 647
Views This Year : 9289
Total views : 109762
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165