Homeदेश प्रदेशबसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक चालक की चपेट में आने से...

बसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक चालक की चपेट में आने से हुई मौत

दमोह। दमोह-जबलपुर रोड पर यादव ढाबा के पास दो बसों की क्रॉसिंग के दौरान सामने आए एक बाइक सवार को टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही देहात थाना, नोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक की पहचान भी हो गई और परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दुर्घटना से ग्रामीण काफी गुस्साएं नज़र आए। साथ ही करीब दो घंटे तक सड़क से शव भी नहीं हटाने नहीं दिया।

बताया जाता है कि घटनाक्रम रविवार, दिनांक 22 जून की शाम करीब 05 बजे की है।  हादसे में बाइक सवार खिल्लू पुत्र किशोरी पटेल, निवासी-पटनाखुर्द कछवारा की मौके पर ही मौत हो गई।  दुर्घटना करने वाली बस का चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News