पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार अपराधा कारित करके पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार, दिनांक 16 फ़रवरी की शाम बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो युवकों के ऊपर गोलीबारी की। इस हमले में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज के आपात वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान अभिषेक कुमार, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम राहुल राज है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त दोनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 851
Views This Year : 3345
Total views : 103818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139