जबलपुर। जबलपुर जि़ले के गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर सोसायटी में रहने वाले तेल मिल व्यापारी के साथ एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च डालकर लगभग साढ़े चार लाख रुपए की लूट की घटना बुधवार की रात को उस समय अंजाम दिया, जब तेल मिल व्यापारी विनीत मरवाह अपनी दुकान से घर जा रहा था।
गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल के अनुसार, रामपुर नेशनल कालोनी में रहने वाले विनीत मरवाह जिनका की गुरंदी में तेल मिल का कारोबार है वह एक्टिवा से जब अपने घर आ रहे थे और जैसे ही सोसाइटी के भीतर जाने लगे, तो वहां पर दो लड़के एक्टिवा में बैठे हुए थे, विनीत मरवाह के पास आते ही दोनों बदमाशों ने उनकी आंखों पर मिर्ची का पाउडर फेंका और उनके पास रखे बैग जिसमें तकरीबन साढ़े चार लाख रुपए रखे हुए थे उसे लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही दोनों लुटेरो को गिर$फ्तार कर लिया जाएगा।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139