बिलासपुर। मध्यप्रदेश में हुए 34 करोड़ रुपये के जीएसटी फजीर्वाड़ा मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) भोपाल की टीम ने छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने मरवाही क्षेत्र के रूमगा मटियाढांड से कोयला कारोबारी शेख जफर को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी भोपाल में दर्ज बड़े जीएसटी घोटाले की कड़ी में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित शेख जफर, जबलपुर निवासी जीएसटी फजीर्वाड़े के मास्टरमाइंड विनोद कुमार सहाय के लिए कार्य करता था। विनोद सहाय को ईओडब्ल्यू पहले ही झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पदार्फाश हुआ है कि आरोपी शेख जफर की अम्बर कोल डिपो और अनम ट्रेडर्स नामक कंपनियां हैं, जो कोयले के नाम पर बोगस बिलिंग कर रही थीं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139