चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होता है, लेकिन इसका जूस पीने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। चुकंदर कई सारे पोषकतत्त्व के गुणों से भरपूर होता है। चुकंदर के जूस में विटामिन सी, विटामिन बी1, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस और आयोडीन जैसे पोषकतत्त्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस शरीर से कई बीमारियों को दूर करता है। ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने के लिए चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
पेट साफ रखता है
पेट साफ रखने के लिए चुकंदर का जूस पीना अत्यन्त लाभप्रदा है, क्योंकि चुकंदर के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है।
पोटैशियम की कमी को पूरा करे
शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर चुकंदर का जूस पीना चाहिए। चुकंदर के जूस में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी चुकंदर का जूस फायदेमंद है, क्योंकि चुकंदर के जूस में पाए जाने वाले पोषकतत्त्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.37