देवरिया। देवरिया जि़ले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जि़ला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी गई है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139