शरीर के साथ दांतों की साफ-सफाई पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। अक्सर हम शरीर की साफ-सफाई पर तो ध्यान दे पाते हैं, लेकिन अपने दांतों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके कारण दांतों में दर्द, पायरिया, इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं खराब खानपान की आदतों और दांतों की देखभाल न करने के कारण भी दांतों में पीलापन जमने लगता है। इसके कारण बोलने, खाने में शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं, तो इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।
दांतों का पीलापन हटाने के लिए घरेलू नुस्खे-
सेब का सिरका
दांतों की गंदगी साफ करने के लिए सेब के सिरके से गरारे करना एक अच्छा समाधान हो सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी मे 01 चम्मच सेब का सिरका डालकर गरारे करने से दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है। इसे आप ब्रश करने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके से गरारे करने से यह दांतों को ब्लीच करता है, जिससे दांतों की पुरानी रंगत वापस आने लगती है।
नमक और नींबू
दांतों में चमक लाने के लिए नमक और नींबू सदियों पुराना आजमाया गया नुस्खा है। इसके लिए आप 02 चुटकी नमक में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन कम होने लगता है। नमक में मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट्स दांतों की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। वहीं नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों पर ब्लीच का काम करते हैं और इन्हें चमकदार बनाते हैं।
स्ट्रॉबेरी का पेस्ट
दांतों में प्राकृतिक रूप से चमक लाने के लिए स्ट्रॉबेरी का पेस्ट काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए 3-4 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें। अब इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से दांतों पर 02 मिनट मसाज करें और कुल्ला कर लें।
नारियल तेल से मसाज
दांतों में प्राकृतिक रूप से चमक लाने के लिए नारियल तेल से मसाज करना काफी फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल में मौज़ूद लॉरिक एसिड में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह दांतों में प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं, जिससे दांतों की गहराई से सफाई होने में मदद मिलती है।
अमरूद की पत्तियां
अमरूद की कुछ पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को उंगलियों की सहायता से दांतों पर रगडें और कुछ देर तक रहने दें। इसके बाद कुल्ला करके साधारण तौर पर ब्रश कर लें। अमरूद की पत्तियों में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड दांतों पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है।
इन पाँच तरीको से आप दांतों का पीलापन हटा सकते हैं। इसके कुछ दिन इस्तेमाल से दांतों में प्राकृतिक चमक आ सकती है, लेकिन अगर आपको दांतों से जुड़ी किसी इंफेक्शन की समस्या है, तो इन उपायों का डॉक्टर की सलाह पर ही अपनाएं।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31