चमोली। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ से हालात खराब हैं। बुधवार को राज्य के चमोली जि़ले में पातालगंगा लंगसी टनल पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। टनल के पास सड़क पर मलबा गिरने से जोशीमठ बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सिस्टम ने बताया कि लैंडस्लाइड के मलबे से दो नेशनल हाईवे और 200 से ज़्यादा ग्रामीण रास्ते अब भी बंद पड़े हैं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139