नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का खात्मा हो रहा है। इसको लेकर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि इसके पीछे भारत का ही हाथ है।
ब्रिटिश अखबार ने दावा किया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का इसके पीछे हाथ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय पीएम मोदी ही इसके ऑर्डर दे रहे हैं, क्योंकि रॉ का कंट्रोल उन्ही के पास होता है। दावा ये भी किया गया कि सरकार उन दुश्मनों का विदेशों में खात्मा कर रही है, जो भारत के लिए ख़्ातरा बने हुए हैं।
ब्रिटिश मीडिया के दावों को भारत सरकार ने ख़्ारिज़ करते हुए कहा है कि भारत कभी लक्षित हत्याएं नहीं करता। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में ये ऑपरेशन चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 के बाद से पाकिस्तान में लगभग 20 हत्याएं हुई हैं, जिन्हें अज्ञात बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139