जम्मू-कश्मीर। पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 02 स्थानीय लोगों को गिरफ़्तार किया है। इन्होंने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी। परवेज अहमद और बशीर अहमद जोठार ने आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक झोपड़ी में ठहराया था। उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। पूछताछ में दोनों ने आतंकियों की पहचान बताई और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे।
तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे
24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने 03 स्केच जारी किए थे। इसमें 03 आतंकियों के नाम थे। अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि एजेंसी ने जिन दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है, उन्होंने इन्हीं 03 आतंकियों के नाम उजागर किए हैं या किन्हीं और आतंकियों के।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139