टीकमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति की चप्पलों से पिटाई करती नज़र आ रही है और पति पैर पकड़कर उससे माफी मांग रहा है। पूरा मामला यह है कि पति घर से गेहूं बेचने के लिए आया था, लेकिन गेहूं बेचकर वो पैसों की शराब पी गया और जब इस बारे में पत्नी को पता चला, तो उसने पति की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी।
ये वीडियो छतरपुर के बस स्टैंड का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव का एक व्यक्ति सुबह से गेहूं बेचने के लिए घर से आया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी उसे तलाशते हुए बसस्टैंड जा पहुंची। यहां पर पति ऑटो स्टैंड पर शराब के नशे में बैठा मिला। इस पर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने अपनी चप्पल उतार कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पति ने पैर पकड़कर माफी मांगी
पत्नी के द्वारा पति को पीटे जाने पर उसका पति पत्नी के पैर पकड़कर मांफी मांगी। इस दौरान पत्नी लोगों को उसकी शराब पीने की आदत से होने वाली परेशानियां भी बता रही थी और चप्पल भी पति पर बरसा रही थी। काफी देर तक पत्नी के पति को पीटने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और तभी एक ऑटो चालक ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद यह शराब के दुष्प्रभाव के नाम से यह वीडियो पूरे दिन मीडिया पर वायरल होता रहा। बाद में पति पर गुस्सा निकालने के बाद पत्नी उसे साथ लेकर घर चली गई।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31