योग से प्रभावक बनती है आन्तरिक चेतना और मनुष्य दीर्घायु प्राप्त करता है: बहन संध्या शुक्ला
संकल्प शक्ति। हर वर्ष 21 जून को विश्व के अनेक देशों में अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में अध्यात्मिक तपस्थली पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित योग के क्रम में सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के शिष्यों-भक्तों, सिद्धाश्रमवासियों ने हर्षोल्लासपूर्वक भाग लिया।
शनिवार, 21 जून की प्रात:कालीन बेला, आरतीक्रम के उपरान्त 07:30 बजे से 09:00 बजे तक सिद्धाश्रमवासियों सहित सिद्धाश्रम पहुँचे परम पूज्य गुरुवरश्री के शिष्य व भक्तगणों ने कार्यक्रमस्थल प्रणामभवन में शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने सान्निध्य में योग के क्रम को सम्पन्न किया।
इस अवसर पर शक्तिस्वरूपा बहन ने कहा कि ‘योग ही जीवन है। योगासन करने से जहाँ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, कार्यक्षमता बढ़ती है, वहीं ध्यान-साधना-प्राणायाम से आन्तरिक चेतना प्रभावक बनती है और मनुष्य दीर्घायु प्राप्त करता है।’
योग के क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला जी भी शामिल हुए और योग के विभिन्न आसनों को पूर्ण करते हुए ध्यान व प्रणायाम के क्रम को भी दक्षतापूर्वक पूर्ण किया।






























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139