Homeराष्ट्रीय समाचारनीतीश कुमार बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार बने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री

 पटना। बिहार में नयी सरकार बन गयी है और नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री के साथ ही उनके कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलायी गयी। नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट में पुराने चेहरों के साथ ही श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश जैसे नये चेहरों को भी शामिल किया गया है।

    इसके पहले बुधवार दिनांक 19 नवम्बर को एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एनडीए विधायक दल के नेता के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे सभी दलीय नेताओं ने समर्थन किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार की सरकार में बिहार के विकास के लिए और भी अधिक काम होंगे। इसमें केंद्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा ह।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News