मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र रेलवे हरथला कॉलोनी के खंडहर में गत दिवस एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि स्मैक का नशा नहीं कराने पर मृतक के दोस्त ने ही ईंट से हमला करके अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी गुलिस्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह स्टेशन के सामने गुटखा और पानी बेचने का काम करती है। कुछ वर्ष पहले उसने बिलारी के टांडा अमरपुर निवासी गोविंद के साथ शादी की थी। दोनों का अली नाम का एक बेटा है।
गुलिस्ता के अनुसार, गोविंद स्मैक का नशा करता था, जिसके कारण वह उससे अलग रहने लगी थी। गोविंद के साथ डबल फाटक निवासी साजिद उर्फ लंबू रहता था। दोनों मिलकर नशा करते थे। शक्रवार देर रात गोविंद रेलवे हरथला कॉलोनी के खंडहर की ओर साजिद के साथ नशा करने के लिए गया था।
आरोप है कि गोविंद ने नशा कराने के साथ ही रुपये देने से इनकार किया तो साजिद ने उस पर ईंट से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139