Homeदेश प्रदेशनए आपराधिक क़ानूनों को लागू करने में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर

नए आपराधिक क़ानूनों को लागू करने में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर

देहरादून।  नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता  और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि की मिसाल पेश की है। 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा जारी नवीनतम ‘इंटर-ओपेराब्ल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम’ प्रोग्रेस डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड 93.46 अंकों के साथ देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

 मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये सुधार ‘सजा से न्याय’ की ओर बढ़ने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रहे हैं। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News