हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हर माह की भांति नए वर्ष में जनवरी माह के प्रथम रविवार को स्थानीय राम श्याम पैलेस में 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा पाठ के साथ मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम की समापन बेला पर उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए टीम प्रमुख स्नेहलता राजपूत जी ने कहा कि जब किसी साधना को पूर्णरुपेण नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् साधकों के द्वारा समपन्न की जाती है, तो समाज को उस साधना का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने कहा कि धर्म-अध्यात्म के प्रति अपने भावपक्ष को प्रबल रखें, तभी परम पूज्य गुरुवरश्री की यात्रा व लक्ष्य का ज्ञान होगा। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम जी ने कहा कि सद्गुरुदेव जी महाराज के आशीर्वाद से समाज के कल्याण हेतु 25-26 $फ रवरी 2023 को प्रयागराज में महाशक्ति शंखनाद शिविर आयोजन है, अत: आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस शिविर का लाभ प्राप्त करें।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी और जि़ला उपाध्यक्ष लालाराम यादव जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में पार्टी के ब्लाक कुरारा शाखा के अध्यक्ष देवनरायण पांडेय जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन टीम प्रमुख राहुल यादव जी ने सफलतापूर्वक किया।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.241