बाँदा। हर माह की भांति इस माह की चतुर्थ रविवार को स्थानीय गणेश भवन में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। गुरुवर और ‘माँÓ के जयकारे कु. आराध्या गौर जी और कु. लक्ष्मी कुशवाहा जी ने लगवाए।
कार्यक्रम की समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रांतीय सचिव मीरा राजपूत जी ने कहा कि हमारे अन्दर अनीति-अन्याय-अधर्म के विरुद्ध आवाज़ उठाने की क्षमता होनी चाहिए। हमें एक ऐसा धर्मयुद्ध लडऩा है, जिसमें अस्त्र-शस्त्र उठाने की आवश्यकता नहीं है। हमारी अध्यात्मिकशक्ति, हमारी एकता, हमारी सद्भावना ही, उन अधर्मी-अन्यायियों को पराजित करने के लिए पर्याप्त हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर जी ने कहा कि धर्मक्षेत्र में भी अधर्मी-अन्यायी घुसे हुए हैं, जिनसे हमें समाज को बचाना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला कोषाध्यक्ष जियालाल धुरिया जी ने बताया कि परम पूज्य गुरुवरश्री ने कहा है कि अपने जीवन की समस्याओं को केवल एक बार ‘माँÓ के चरणो में रख दो और फिर अगर मांगना है, तो भक्ति, ज्ञान और आत्मशक्ति माँगो, क्योंकि इनमें सब कुछ समाहित है।
उपस्थित भक्तों के समक्ष भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष सीताराम राजपूत जी ने भी अपने विचार रखे। उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 133
Views Last 30 days : 634
Views This Year : 9333
Total views : 109806
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41