नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त महानिदेशक पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में दो साल की अवधि के लिए डिप्टी एनएसए बनाया गया है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, राजस्थान कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज सिंह को पुनर्नियोजन अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। वह 31 दिसंबर 2022 को बीएसएफ प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पंकज सिंह ने पहले केंद्र सरकार के साथ छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक और दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय में आईजी (संचालन) के रूप में कार्य किया था।



























Views Today : 19
Views Last 7 days : 370
Views Last 30 days : 709
Views This Year : 19791
Total views : 120264
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8