Homeराष्ट्रीय समाचारदेश में पहली बार मोबाइल ऐप से वोटिंग, बिहार बना पहला राज्य

देश में पहली बार मोबाइल ऐप से वोटिंग, बिहार बना पहला राज्य

नई दिल्ली। बिहार देश का पहला आॅनलाइन वोटिंग कराने वाला राज्य बन गया है। राज्य के 26 ज़िलों की 42 नगरपालिकाओं के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान हज़ारों मतदाताओं ने मोबाइल ऐप से वोट डाले। मोतिहारी की विभा पहली ई-वोटर बनी। बूथ पर जाकर मतदान करने का सिलसिला सुबह 07 से शाम 05 बजे तक चला, वहीं ई-वोटिंग सुबह 07 से दोपहर 01 बजे तक हुई।

बिहार के निर्वाचन अधिकारी दीपक प्रसाद ने बताया कि पहली बार राज्य में निकाय चुनावों से ई-वोटिंग का ट्रायल किया गया। ऐप से वोटिंग के लिए 51,155 मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, इसमें 26,038 पुरुष और 25,117 महिलाएं शामिल रहीं। बक्सर में सबसे ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, रोहतास, सिवान, पटना, गया, बक्सर, बांका, सारण आदि नगरपालिकाओं के मतदाताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि देश में पहली बार बिहार ने ई-वोटिंग सिस्टम को अपनाया है। दुनिया के कुछ ही देशों में आॅनलाइन मतदान की व्यवस्था है। 10 जून से 22 जून तक एक विशेष अभियान चलाकर चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनता को ई-वोटिंग के प्रति जागरूक किया। इसके परिणाम भी सकारात्मक आए है।

किन्हें दी गई यह सुविधा?

आॅनलाइन वोटिंग की सुविधा बूथ तक जाने में असमर्थ लोगों को दी गई। इनमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, गंभीर बीमार, गर्भवती महिलाएं शामिल थे। राज्य से बाहर रहने वाले प्रवासियों को भी यह सुविधा दी गई।

सुरक्षा के लिए अपनाए गए उपाय

 एक मोबाइल नंबर से दो पंजीकृत वोटर ही लॉगिन कर सकते हैं। मतदान से पहले फेस स्कैनिंग व वोटर आइडी से मिलान और वोटिंग प्रक्रिया ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षित और हैक-प्रूफ।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News