नई दिल्ली। देश के आठ राज्यों में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। असम, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटवर्ती गोवा-कर्नाटक और नगालैंड के कई इलाके पानी में डूब गए। कर्नाटक में बारिश के चलते अब तक चार लोगों की जान चली गई। वहीं उत्तराखंड में 154 सड़कें बंद कर दी गईं। असम के 6 जिलों में 121 गांवों के करीब 22 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर छिनका के पास भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया था। हालांकि 5 घंटे बाद शाम को इसे खोल दिया गया। दक्षिण कश्मीर में खराब मौसम के चलते लगातार दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। भारी बारिश के बावजूद अब तक 84 हजार 768 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
गौरतलब है किपिछले दो दिन से मध्यप्रदेश के 60 प्रतिशत हिस्से में तेज बारिश का दौर जारी है। आज जिन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट है, उनमें विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल,उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर शामिल हैं।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139