Homeराष्ट्रीय समाचारदेश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी...

देश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी, फ्रीबीज ने बढ़ाया कर्ज

 नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। सर्वे में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, और राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण होना बताया गया है। वहीं शिक्षा-स्वास्थ्य पर अहम सुझाव दिए गए हैं।

दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल और भू-राजनैतिक तनावों के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ रही है, फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत की अर्थव्यवस्था इस साल (2025-26) सात फीसदी से ऊपर की दर से तथा अगले साल 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

 वित्तमंत्री की ओर से गुरुवार को संसद में पेश देश के आर्थिक सर्वेक्षण, 2026 में यह अनुमान लगाया गया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस समय वैश्विक हालात ऐसे हैं, जिसमें मजबूत वृहद आर्थिक आधार के बावजूद भारत को बाहरी निवेश के रूप में वांछित प्रतिफल नहीं मिल रहा है। सर्वेक्षण में समावेशी विकास पर जोर देते हुए देश के अर्थव्यवस्था की मिली-जुली तस्वीर पेश की गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News