संकल्प शक्ति। अब तक मध्यप्रदेश के 1300 से अधिक स्थानों पर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता अवैध शराब की खेपें पकड़कर पुलिस प्रशासन की सुपुर्दगी में दे चुके हैं और यह नशाविरोधी जनान्दोलन सतत जारी है। कार्यकर्ता जहाँ अवैध शराब ज़ब्त करवा रहे हैं, वहीं उनके द्वारा आरोपियों एवं संलग्न वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई भी करवाई जा रही है। संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस जनहितकारी कार्य की विशेषकर महिला समाज में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

अवैध शराब ज़ब्त करवाने के क्रम में, दिनांक 14 जून को अपराह्न 04:00 बजे दमोह जि़ले के नोहटा थाने की चौकी बनवार अन्तर्गत खैड़ार तिगड्डा रोड पर 48 पाव देशी मसाला और 46 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी दुर्गेश सिंह लोधी, निवासी ग्राम-पिपरखिरिया और जितेन्द्र आदिवासी, निवासी ग्राम-कटंगी, होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक- एमपी 34, एम/9543 से शराब लेजा रहे थे।
दिनांक 15 जून को अपराह्न 02:00 बजे पन्ना जि़ले के पवई थानान्तर्गत पवई हायर सेकेंडरी स्कूल के पास दो पेटी अवैध शराब पकड़ी गई। आरोपी रविन्द्र यादव और नवीन राय, टीव्हीएस मोटरसाइकिल क्रमांक-एमपी 35, एमके/9321 से शराब लेजा रहे थे।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31