तेन्दूखेड़ा, दमोह। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संग़ठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में तीसरे रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर संग़ठन के जि़लाध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह ने कहा कि पण्डोखर धाम के गुरुशरण शर्मा जैसे अज्ञानी बाबाओं के द्वारा धर्म के प्रति समाज के आस्थावान लोगों को खुलेआम ठगा जा रहा है, जिससे हमारे सनातनधर्म को क्षति पहुँच रही है। अत: ऐसे लोगों के विरुद्ध आवाज़ उठाने की ज़रूरत है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला महासचिव जगदीश ठाकुर जी ने कहा कि युग-युगों से हमारा सनातनधर्म, मनुष्यों को सही मार्ग दिखाकर पुरुषार्थ और शांति का मार्ग प्रशस्त करता चला आ रहा है, किंतु कुछ लोग धर्म का सहारा लेकर ठगी का धंधा चला रहे हैं, जिनका विरोध जन-जन को करने की ज़रूरत है।
संगठन के ब्लाक अध्यक्ष डॉ.धीरज सिंह जी, जवेरा जनपद उपाध्यक्ष बहन रश्मि सिंह जी, बहन उमा सिंह जी एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह जी ने भी तथाकथित पाखंडी बाबाओं के विरुद्ध अपने सारगभित विचार रखे।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40