नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में गैंगवार के बाद जावेद नाम के कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकार सूत्रों के अनुसार, डकैती व अन्य अपराधिक मामलों में न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए जावेद ने सोमवार की शाम लगभग पाँच बजे शौचालय में अपने गले पर फांसी का फन्दा डालकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कैदी अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में लूटपाट की धारा में दजऱ् एफआईआर के मामले में जेल संख्या 8/9 में रखा गया था और सोमवार को जावेद को सजा सुनाई गई थी।





























Views Today : 24
Views Last 7 days : 171
Views Last 30 days : 648
Views This Year : 9329
Total views : 109802
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41