चेन्नई, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रविवार को तमिलनाडु में 24 जगहों पर छापेमारी और तलाशी कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने रविवार को तंजावुर जिले के तिरुभुवनम में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के पूर्व पदाधिकारी की 2019 में हुई हत्या के सिलसिले में तमिलनाडु भर में कई स्थानों पर तलाशी ली।
तिरुनेलवेली जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) नेता मुबारक के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार को राज्य के मदुरै, तंजावुर, तिरुनेलवेली और मयिलादुथुरई जिलों सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई है।
गौरतलब है कि प्रमुख जांच एजेंसी ने इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध के बाद तमिलनाडु में कई छापे मारे हैं। राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य में कई समाजिक संगठनों के बैनर तले प्रतिबंधित पीएफआई के फिर से संगठित होने के ख़्िाला$फ अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले साल दीपावाली पर हुए कार बम विस्फोट में एक 29 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई थी, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य में इस्लामी ता$कतों के ख़्िाला$फ अपनी रणनीति जांच बढ़ा दी है।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151