Homeक्षेत्रीयठेकेदार ने मज़दूरों को बंधक बनाकर करवा रहा है काम

ठेकेदार ने मज़दूरों को बंधक बनाकर करवा रहा है काम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में बस्तर के 11 मज़दूरों को बंधक बनाकर उनसे काम कराया जा रहा है। इनमें से बस्तर जि़ले के 5 और बीजापुर जि़ले के 6 मज़दूर शामिल हैं। बंधक बनाए गए मज़दूरों से उनके मोबाइल फोन भी ले लिए गए हैं। साथ ही उनकी पिटाई भी की जा रही है। न तो उन्हें खाना दिया जा रहा है और न ही पैसे दिए जा रहे हैं। घर आने की कहते तो ठेकेदार उन्हें प्रताडि़त करने लगता है। 

मालूम हो कि ठेकेदार के चंगुल से भागकर आए एक मज़दूर ने आपबीती बताई है। ठेकेदार के चंगुल से साथियों को छुड़वाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News