सरगुजा। ससाालखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी के मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवार और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, शव वाहन और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार तीन ग्रामीण लखनपुर से तुनगुरी जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई थी और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139