कासगंज। उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार, दिनांक 29 जून को सायं 04 बजे एक निजी एविएशन कंपनी का दो सीटर ट्रेनी विमान (प्रशिक्षण विमान) अचानक क्रैश होकर एक खेत में गिर गया। इस हादसे में विमान उड़ा रही 27 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट कायनात कादर खान घायल होगईं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
यह विमान ‘चेतक एविएशन’ कंपनी का था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
महिला पायलट के गले और शरीर पर मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8