Homeदेश प्रदेशजैतपुर फीडर पर संधारण कार्य पूरा

जैतपुर फीडर पर संधारण कार्य पूरा

जैतपुर, शहडोल। मानसून के दौरान ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौती और तकनीकी फॉल्ट की समस्या से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कमर कस ली है। जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़ार वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले जैतपुर फीडर पर रविवार को सुनियोजित शटडाउन लेकर व्यापक मेंटेनेंस और संधारण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने तकनीकी कमियों को दूर करने के साथ ही लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई और ढीले तारों को कसने का कार्य युद्ध स्तर पर किया, जिससे आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News