जायफल हर किचन में पाया जाने वाला मसाला है। इसकी खूशबू काफी शानदार होती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ इसका इस्तेमाल स्वाद को मीठा करने के लिए भी किया जाता हैं। इसका प्रयोग आमतौर पर दाल, पुलाव, हलवा, बर्फी, लड्डू और सूप बनाने में किया जाता है। जायफल के साथ इसका तेल भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तेल पतला और हल्के पीले रंग का होता है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसके तेल के इस्तेमाल से शरीर का दर्द दूर होता है। इस तेल में फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी होते हैं। यह स्वाद में तीखा होने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। यह तेल शरीर को डिटॉक्स करके विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता हैं। इस तेल को कई चीजों में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
भूख बढ़ाए: जायफल का तेल भूख को बढ़ाता है। कई लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है। इस समस्या के कारण कई बार वह ठीक से खाना नहीं खा पाते। ऐसे में जायफल का तेल भूख को बढ़ाता है। इसमें मौज़ूद तत्त्व भूख को बढ़ाने के साथ पाचनतंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं।
सांसों की दुर्गंध दूर करे: जायफल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो सांसों की बदबू को दूर करने के साथ बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यह तेल मसूड़ों की सूजन से राहत देता है और दांतों को हेल्दी रखता हैं। जायफल का तेल दांत में होने वाले दर्द को भी आसानी से दूर करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद: जायफल का तेल स्किन में होने वाली समस्याओं को भी दूर करता है। इसमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुँहासे, दाग- धब्बे, असमान त्वचा टोन, ड्राई स्किन और त्वचा को चमकदार बनाता हैं। यह स्किन को पोषण देकर नेचुरल तौर पर स्किन की समस्याओं को ठीक करता हैं।
दर्द निवारक: जायफल के तेल में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने के साथ ऐंठन को भी दूर करता है। इस तेल में मौज़ूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की थकान को भी दूर करते है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर इसे लगाएं। ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8